फाजिल्का में विजिलेंस विभाग में काम करने वाले एक कर्मचारी की मौत होने का मामला सामने आया है। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक मृतक होमगार्ड का जवान था। जो विजिलेंस विभाग में ड्यूटी करता था। आज जब वह ड्यूटी पर आने लगा तो अचानक उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया। जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल परिवार द्वारा सरकार से मदद की गुहार लगाई जा रही है । परिजन बोले- अचानक तबीयत बिगड़ी जानकारी देते हुए मृतक जगबीर सिंह (52 वर्षीय) के परिजन सुखबीर सिंह ने बताया कि जगबीर सिंह होमगार्ड में था और उसकी ड्यूटी विजिलेंस विभाग में थी। जगबीर सिंह गांव ओझावाली का रहने वाला था। जो रोजाना की तरह आज भी जब ड्यूटी पर आने लगा तो अचानक उसका स्वास्थ्य खराब हो गया। और उसे खून की उल्टी आ गई। जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया दिया। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सुखबीर सिंह ने बताया कि जगबीर सिंह के तीन बच्चे है। दो लड़कियां और एक लड़का। लड़कियां विवाहित है जबकि लड़का आठवीं कक्षा में पढ़ता है। फिलहाल उनके द्वारा सरकार से परिवार के लिए मदद की गुहार लगाई जा रही है।


