बोलेरो ने पिकअप को मारी टक्कर, एक की मौत:बदरवास फोरलेन पर पेशाब करने उतरा था ड्राइवर, तभी पीछे से आई वाहन

शिवपुरी के बदरवास थाना क्षेत्र में फोरलेन हाइवे पर मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में 27 वर्षीय ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 6 बजे घुरवार रोड पुल के ऊपर हुआ, जब एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान बलराम सिंह पुत्र हीरासिंह राजपूत (27) निवासी ग्राम बोराखेड़ी, थाना वायडीनगर, जिला मंदसौर के रूप में हुई है। वह अपने साथी कैलाश पुत्र मदनलाल अहिरवार (32) के साथ बोलेरो पिकअप (MP14ZJ3351) में मंदसौर से मछली भरकर गोरखपुर जा रहे थे। वाहन बलराम सिंह चला रहे थे। जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी की सुबह करीब 6 बजे बदरवास फोरलेन पर घुरवार रोड पुल के ऊपर बलराम सिंह ने वाहन रोका। वह वाहन से उतरकर पेशाब करने लगे, जबकि कैलाश वाहन के पास ही खड़े थे। इसी दौरान गुना की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो (MP04YP9152) के चालक ने कथित तौर पर लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे खड़े बलराम सिंह वाहन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर हाईवे एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदरवास के पीएम रूम में रखवाया गया। पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *