‘युवाओं के भविष्य को दिशा देगा राज्य बजट’:भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बोले- पूरे प्रदेश में चल रह युवा संवाद यात्रा

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा मंगलवार को चूरू पहुंचे। उन्होंने सैनिक बस्ती स्थित पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास पर प्रदेश के बजट को लेकर चर्चा की।
इस दौरान गोरा ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य को दिशा देने वाला है। ‘युवाओं की ऊर्जा को पहचान देने वाला बजट’
गोरा ने बताया कि युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में ‘युवा संवाद यात्रा’ चला रहा है। इस यात्रा के तहत युवाओं से सीधा संवाद कर आगामी बजट को लेकर उनकी राय ली जा रही है।
उन्होंने कहा कि ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ के संकल्प के साथ पेश किया गया यह बजट युवाओं की ऊर्जा और नवाचार को पहचान देने वाला है। स्वरोजगार योजना के तहत 10 लाख रुपए तक के ब्याज मुक्त ऋण के लिए एक हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिससे 30 हजार युवाओं को लाभ मिलेगा। ‘पेपर लीक माफिया पर सख्त कार्रवाई रहेगी जारी’
मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट या लैपटॉप खरीदने के लिए 20 हजार रुपए का ई-वाउचर दिया जाएगा। गोरा ने यह भी बताया कि हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने जोर देकर कहा कि पेपर लीक माफिया पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा और भाजपा महामंत्री अभिषेक चोटिया भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *