करंट लगने की वजह से ग्रामीण की मौत:बिजली के खंभे पर चढ़कर कर रहा था मरम्मत, झटका लगते ही गिरा नीचे

गुमला में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक बिजली के खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान उसे जोरदार करंट का झटका लगा और युवक नीचे गिर गया। घटना जारी थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान बंझर पहाड़टोली निवासी कोरनेलियुस लकड़ा के 40 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार लकड़ा के रूप में की गई। मृतक की भाभी येमेलदर लकड़ा ने बताया कि गांव में बिजली की समस्या थी। अनुज ग्रामीणों के साथ मिलकर बिजली ठीक करने का काम कर रहा था। बिजली कटी हुई थी तभी खंभा में चढ़ कर लाइन ठीक करने का काम कर रहा था। गांव के अन्य खंभा का काम समाप्त करने के बाद अपने घर गए कनेक्शन वाले बिजली खंभे में चढ़कर तार जोड़ने का काम कर रहा था, तभी बिजली आ गई और उसे करंट का झटका लगा। अनुज खंभे से नीचे गिर गया और घायल हो गया। परिजनों ने उसे गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *