हिमाचल CM पर जयराम का निशाना:बोले-नादौन से चुनाव नहीं लड़ना चाहते सुक्खू, देहरा का मन बना रहे, वहां भाभी सीट छोड़ने को तैयार नहीं

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सत्तारूढ़ कांग्रेस नेताओं पर चुटकी लेते हुए कहा कि बड़े बड़े नेता अभी से चुनाव के मैदान से भागने लगे हैं। शिमला में मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि CM सुखविंदर सुक्खू जगह ढूंढ रहे हैं कि कहां से चुनाव लड़े। जयराम ने कहा- उधर भाभी जी (CM की धर्मपत्नी एवं देहरा से विधायक कमलेश ठाकुर) कह रही हैं कि मैं तो यहीं से (देहरा) से चुनाव लड़ूंगी। वह सीट छोड़ने को तैयार नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अग्निहोत्री भी चुनाव नहीं लड़ने की बात कह चुके हैं। जयराम ने कहा कि जब सत्तारूढ़ कांग्रेस के बड़े बड़े नेता चुनाव के मैदान से भागने लगे हैं तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि छोटे नेताओं का क्या हाल होगा? पहले भी ऑल्टो में फिट करने की बात कर चुके जयराम इससे पहले भी जयराम ठाकुर सत्तारूढ़ कांग्रेस पर तीखे हमले बोलते रहे हैं। तीन महीने पहले जब बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे तो उस दौरान भी जयराम ठाकुर ने हिमाचल कांग्रेस को ऑल्टो कार में फिट करने की बात कही थी। इस बयान के बहाने जयराम ने इशारा किया था कि हिमाचल में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 5 सीटों पर सिमट जाएगी, जबकि बिहार में कांग्रेस 6 सीटें जीत पाई। तब जयराम ठाकुर ने कहा- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रिय गाड़ी ऑल्टो है। इसलिए, कोशिश करेंगे कि कांग्रेस का पूरा विधायक दल ऑल्टो गाड़ी में आ जाए। डिप्टी सीएम बोले- बीजेपी नेता दिल्ली जाकर ग्रांट रुकवा देते हैं डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल भाजपा नेताओं पर हमला किया। उन्होंने कहा कि हम चकमा देकर दिल्ली जाते हैं और केंद्र सरकार से ग्रांट लाते है। यदि हिमाचल बीजेपी के नेताओं को मालूम पड़ जाए तो ये लोग पैसा रुकवा देते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *