फाजिल्का में एक युवक को पहले उसके दोस्तों शराब पिलाई फिर उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद उसे इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया l घटना गांव टाहलीवाला जट्टा की है l घायल रेशम सिंह ने बताया कि उसके दोस्त उसे धोखाधड़ी कर अपने साथ ले गए l जहां उसे पहले शराब पिलाई। इसके बाद वह बेहोश हो गया और उसके बाद उसके साथ मारपीट की। उसे गांव के बाहर फेंक कर चले गए l उसने बताया कि उसकी कोई रंजिश नहीं है l उसे नहीं पता कि उसके हो दोस्तों ने उसके साथ ऐसा क्यों किया l उसका कहना है कि धोखे के साथ उसे शराब का पैग लगवाया गया l जिसके बाद वह बेहोश हो गया l उसके पहुंचे अन्य दोस्त ने उसे इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसके सीटी स्कैन और इलाज किया जा रहा है l उधर एसएचओ अंग्रेज कुमार ने बताया कि मामले में एमएलआर मिलने के बाद जांच करेंगे l


