अवैध बजरी खनन और गार्नेट कारोबार पर पुलिस का एक्शन:भीलवाड़ा में 2 जगह दबिश; 12 ट्रैक्टर और 11 सेपरेटर जब्त, 2 गिरफ्तार

भीलवाड़ा में अवैध बजरी खनन और अवैध गार्नेट कारोबार के खिलाफ पुलिस और डीएसटी की टीम ने कार्रवाई की है। टीमों ने अवैध गार्नेट कारोबार का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान 12 ट्रैक्टर और 11 सेपरेटर मशीन जब्त करने के साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आईपीएस (प्रोबेशनर) माधव उपाध्याय ने बताया कि कोटडी थाना क्षेत्र में लगातार अवैध गार्नेट की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद टीमें बनाकर हरपुरा और रीठ इलाकों में दबिश दी गई। टीम ने मौके से 12 ट्रैक्टर और 11 सेपरेटर मशीन जब्त की है, जिनका उपयोग अवैध खनन में किया जा रहा था। पुलिस ने अवैध गार्नेट के काम में लगे दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है। डीएसटी और पुलिस टीम की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और गार्नेट माफियाओं में हड़कंप मच गया है। आईपीएस उपाध्याय ने बताया कि आगे भी पुलिस टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने सभी ट्रैक्टरों को थाने लाकर खड़ा करवाया है और माइनिंग डिपार्टमेंट को सूचित किया है। आगे की कार्रवाई माइनिंग डिपार्टमेंट द्वारा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *