बीकानेर में निजी बस पलटी, यात्री सुरक्षित:कार बचाने में बिगड़ा संतुलन; ग्रामीणों ने इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला

बीकानेर जिले के नापासर इलाके में मंगलवार दोपहर सिंथल गांव के पास एक निजी बस सड़क किनारे पलट गई। जियाक से बीकानेर की ओर जा रही बस के सामने अचानक एक कार आ जाने से चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में यात्रियों को हल्की चोटें आईं और सभी को नापासर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। सिंथल गांव के पास हुआ हादसा हादसा मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे सिंथल गांव के पास हुआ। बस जब चढ़ाई और गोलाई वाले हिस्से से गुजर रही थी, तभी सामने एक कार आ गई। चालक ने तुरंत ब्रेक लगाए, लेकिन बस सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते ही अंदर बैठे यात्रियों में हलचल मच गई। इमरजेंसी गेट से बाहर निकाले यात्री बस पलटने के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर एक दूसरे को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला। बस के अंदर फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में यात्रियों ने आपसी सहयोग किया। स्थानीय लोगों ने भी की मदद घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकालने, पानी पिलाने और हॉस्पिटल भेजने में मदद की। कुछ घायलों को निजी वाहनों से भी नापासर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। 108 एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची हादसे की सूचना मिलते ही नापासर से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी सुषमा शेखावत पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और यातायात को सुचारू कराया। नापासर हॉस्पिटल में हुआ इलाज नापासर हॉस्पिटल में प्रभारी डॉक्टर दीपक मीणा के नेतृत्व में मेडिकल टीम पहले से मौजूद रही। हॉस्पिटल स्टाफ ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। अधिकांश यात्रियों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें इलाज के बाद राहत मिली। दो चार यात्रियों को आगे इलाज के लिए बीकानेर रेफर किया गया। बड़ा हादसा टला समय पर एंबुलेंस पहुंचने, पुलिस की मौजूदगी और स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति नियंत्रित रही। बस पलटने के बावजूद सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *