बारां में अवैध बजरी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त:दो आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

बारां जिले में पुलिस ने अवैध बजरी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। इसके साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरविजन और डीएसपी हरिराम सोनी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। थानाधिकारी सदर बारां हीरालाल के निर्देशन में इस टीम ने 6 फरवरी को ग्राम तिसाया क्षेत्र में गश्त के दौरान यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोका। जांच में पाया गया कि दोनों ट्रॉलियों में अवैध रूप से खनन की गई बजरी भरी हुई थी। इस मामले में माइनिंग विभाग की ओर से थाना सदर बारां में एक प्रकरण दर्ज कराया गया था। अनुसंधान अधिकारी एएसआई लक्ष्मीचंद, प्रभारी कोयला चौकी, थाना सदर बारां ने जांच के दौरान ट्रैक्टर मालिक मोहम्मद तौफिक उर्फ गोलू उर्फ चाय की पत्ती, निवासी नयापुरा बारां और ट्रैक्टर ड्राइवर तोलाराम पुत्र बृजमोहन केवट, निवासी मेहताबपुरा को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 26 फरवरी तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अवैध खनन से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *