अजमेर में घर से लापता हुई युवती के समाज विशेष के एक युवक के साथ लीव इन में रहने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस युवती को जब थाने लेकर आई तो युवती के माता पिता ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। इस दौरान हिन्दूवादी संगठनों के लोगों ने पहुंचकर रोष जताया। कुछ लोगों ने वहां दो दुकानों में तोड़फोड़ भी कर दी। युवती ने युवक के साथ रहने की बात कही। इस पर गंज थाना पुलिस ने फिलहाल समझाइश कर मामला शांत करा दिया है।


