जेवर लूटकर भाग रहे बदमाशों को पकड़ा,फिर जमकर पीटा…VIDEO:पति संग मायके जा रही महिला को कट्टा दिखाकर की लूट,चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दबोचा

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बदमाशों ने देसी कट्टे की नोक पर एक महिला से जेवर लूट लिए। सिंघनपुरी से सोनबरसा जा रही महिला और उनके पति के रास्ते में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने कट्टा दिखाकर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने महिला के गले का सोने का हार, दो झुमके और सोने की पत्ती माला लूटकर फरार हो गए। घटना के दौरान पीड़िता और उनके पति ने शोर मचाया, जिससे आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए और दो बदमाशों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों बदमाशों की जमकर धुनाई की। ग्रामीणों ने बदमाशों को खेत में घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। पिटाई के दौरान ग्रामीणों ने बदमाशों से पूछा वो किस गांव के हैं। बदमाशों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और हापुड़ जिले के हैं। बदमाशों की पिटाई का वीडियो वहां मौजूद किसी युवक ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं बाकी दो आरोपी अभी भी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगी है। यह घटना पिपरिया थाना इलाके की है। पहले देखिए वारदात से जुटी 3 तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला दरअसल, यह घटना सोमवार की है। जानकारी के अनुसार, साजा थाना के केशडबरी निवासी पीड़िता पार्वती वर्मा (45) अपने पति सुरेंद्र वर्मा के साथ बाइक से सोनबरसा (कवर्धा) अपने मायके जा रही थी। तभी रास्ते में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनका पीछा किया और रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने देसी कट्टा दिखाकर दंपती को धमकाया। इसके बाद बदमाश महिला के गले का सोने का हार, दो झुमके और सोने की पत्ती माला छीनकर भाग निकले। रास्ता रोककर बदमाशों ने महिला से की लूट वारदात के बाद महिला और उसके पति ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला और उसके पति की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर उनकी ओर दौड़ पड़े। लोगों ने उनसे पूछा तो दंपती ने बताया कि चार बदमाशों ने रास्ता रोक उनके 1.60 लाख रुपए के 5 तोला जेवर लूट लिए और फरार हो गए। ग्रामीणों ने पीछाकर बदमाशों को पकड़ा घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और बदमाशों का पीछा किया। ग्रामीणों ने जेवर लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा उन दोनों बदमाशों पर फूट पड़ा। उन्होंने बदमाशों को खेत में घेर लिया और उनकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। यूपी के हैं लूट में शामिल दोनों बदमाश इस दौरान ग्रामीणों ने बदमाशों से पूछा कि तुम कौन से गांव से हो। बदमाश ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर के हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने पिपरिया थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पिपरिया पुलिस भी पहुंच गई और दोनों को हिरासत में ले लिया। वहीं लूट में शामिल दो अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस जिनकी तलाश कर रही है। बदमाशों से एक देसी कट्टा और बाइक जब्त पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और वारदात में इस्तेमाल दोनों मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। लूटे गए जेवर की कीमत करीब 1 लाख 65 हजार रुपए बताई जा रही है। घटना के दौरान महिला को हल्की चोट भी आई, जिनका इलाज कराया गया। आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंजीत उर्फ मोनू (जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश) और पवन कुमार (जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ पहले से गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि जिले में लूट और अन्य गंभीर अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। ………………………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें बकरा चोरी करते पकड़े गए युवकों को बेदम पीटा, VIDEO:बलरामपुर में ग्रामीणों ने घेरा; लाठी-डंडे से बेहोश होते तक मारा, हालत गंभीर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सोमवार शाम बकरा चोरी करते हुए 2 युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने दोनों की लाठी-डंडे और लात-घूसों से जमकर पिटाई की। ग्रामीण तब तक उन्हें मारते रहे, जब तक दोनों बेहोश नहीं हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी वाड्रफनगर पहुंचाया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *