डिप्टी रेंजर समेत दो को गोली मारी:फायरिंग के बाद आरोपी का शव पेड़ से लटका मिला; नौकरी से निकाले जाने से नाराज था

रायसेन में पूर्व कर्मचारी ने नर्सरी प्रभारी डिप्टी रेंजर सहित दो लोगों को गोली मार दी। डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा को पीठ में गोली लगी। महिला कर्मचारी सुमन बाई की पीठ में लगी गोली शरीर के आर-पार हो गई। वहीं, एक अन्य कर्मचारी डालचंद भागते समय गिर गया, गोली उसके ऊपर से निकल गई। फायरिंग करने के बाद आरोपी पूरन उर्फ गुड्डा लोधी मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद उसका शव एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद पूरन के आत्महत्या करने की आशंका जताई है। पूरन करीब 5 साल पहले नर्सरी में मजदूरी करता था। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर उसे हटा दिया गया था। अस्पताल से नहीं मिली एंबुलेंस
रायसेन जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डिप्टी रेंजर शर्मा को भोपाल रेफर किया गया। अधिकारियों ने फोन लगाया तो पता लगा कि मौके पर कोई भी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है। इसके बाद उन्हें प्राइवेट एंबुलेंस से भोपाल रवाना किया गया। देखिए, 4 तस्वीरें…
एक के बाद एक 5 गोलियां चलाईं
पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बयान में डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा ने कहा कि पूरन देसी कट्‌टा लेकर आया था। उसने पांच गोलियां चलाईं। वहीं, बाल-बाल बचे डालचंद ने कहा- पूरन ने साहब को पीठ पर गोली मार दी। मैं कमरे से निकला तो, मुझ पर भी कट्‌टा ताना। मैं भागते समय गिर गया, इसलिए मुझे गोली नहीं लग पाई। इसके बाद पूरन ने नर्सरी में ही काम करने वाली मेरी मौसी सुमन पर फायर किया। मैंने उसे पत्थर मारा, तो वह भाग गया। पहले पैर छुए, फिर की फायरिंग
एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे ने बताया कि वारदात रायसेन जिले के वनखेड़ी गांव में मंगलवार दोपहर की है। पूरन ने गोली मारने से पहले डिप्टी रेंजर शर्मा के पैर छुए, फिर नाराजगी जताते हुए कुछ बातचीत की। इसके बाद फायरिंग कर दी। पूरन वनखेड़ी गांव का ही रहने वाला है। मामले की जांच की जा रही है। ये खबर भी पढ़ें… ससुर-दामाद को गोली मारने का LIVE VIDEO मुरैना जिले में बदमाशों ने ससुर-दामाद को घेरकर गोली मार दी। दामाद की जांघ को बुलेट चीरकर निकल गई, जबकि ससुर के पैर के गोली आर-पार हो गई। बताया जा रहा है कि 12 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई। 5 से ज्यादा खाली खोखे मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *