गैंगस्टरों की सूचना पर 10 लाख इनाम:SSP खन्ना ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर-93946-93946,मांगा लोगों से सहयोग

पंजाब पुलिस ने राज्य को अपराध और गैंगस्टरवाद से पूरी तरह मुक्त करने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया है। SSP खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने आम जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। पुलिस इस दिशा में पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर किया जरी डॉ. आहलूवालिया ने बताया कि यदि किसी भी नागरिक के पास गैंगस्टरों, उनके साथियों या किसी भी आपराधिक गतिविधि से संबंधित पुख्ता जानकारी है, तो वह बिना किसी डर के एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त रूप से साझा कर सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। SSP ने घोषणा की कि गैंगस्टरों की गिरफ्तारी के लिए विश्वसनीय और ठोस जानकारी देने वालों को 10 लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा। इसका उद्देश्य यह है कि अधिक से अधिक लोग आगे आकर समाज को अपराध मुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने जोर दिया कि यह केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *