कोटपूतली में दो घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। यह कटौती 220 केवी जीएसएस कोटपूतली पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण होगी। बिजली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी। सहायक अभियंता विजेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान 33 केवी बहरोड़-II और पाटनचला फीडर की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके परिणामस्वरूप, 33 केवी जीएसएस किरतपुरा, शुक्लावास और पनियाला के सभी 11 केवी फीडरों से होने वाली बिजली सप्लाई भी दो घंटे के लिए बाधित रहेगी।


