बालाघाट में उच्च शिक्षा विभाग के खैल कैलेंडर अनुसार संभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुभारंभ 11 दिसंबर को दोपहर 2 बजे हुआ। इन खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम प्रतियोगिता में दौड़, हेमर थ्रो, रिले रेस, लंबी और उंची कूद, गोला फेंक सहित एथलेटिक्स की अन्य विद्यााओं में प्रतिभागियों ने प्रदर्शन किया। 300 महिला, पुरूष प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया कॉलेज खेल अधिकारी अनिल झरवड़े ने बताया कि छिंदवाड़ा परिक्षेत्र अंतर्गत दो दिवसीय महिला और पुरूष एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन मुलना मैदान में किया जा रहा है। जिसमें छिंदवाड़ा संभाग के बैतूल, सिवनी और बालाघाट के शासकीय और अशासकीय कॉलेजों के 300 महिला, पुरूष प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। यह प्रतियोगिता देर शाम तक आयोजित की जाएगी। जिसमें चयनित प्रतिभागियों को आगामी समय में पंजाब में आयोजित ऑल इंडिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इस दौरान जनभागीदारी समिति अध्यक्ष मौसम हरिनखेड़े, प्राचार्य डॉ. पी.आर. चंदेलकर, प्रोफेसल डॉ. कातूरकर, डॉ. गोविंद सिरसाठे, डॉ. सुशील पटवा, कृष्णकांत चौरसिया, डॉ. जी.एस. नायडु, के.सी राउत मौजूद रहे।


