एग्जाम पास करवाने वाले 3 डॉक्टर और 2 टीचर्स गिरफ्तार:3 से 5 लाख रुपए लेकर दी थी भर्ती परीक्षा, डमी बनकर बैठै; SOG ने 3 राज्यों में जाकर पकड़ा

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने डमी कैंडिडेट बैठकर एग्जाम देने वाले तीन डॉक्टर्स और दो सरकारी टीचर को अरेस्ट किया है। तीन राज्यों में 6 जगहों पर दबिश देकर एसओजी ने पांचों आरोपियों को अरेस्ट किया। वहीं, एक संदिग्ध डॉक्टर को राउंडअप कर जयपुर एसओजी हेड क्वार्टर लाया जा रहा है। एसओजी जांच में सामने आया है कि पकड़े गए छहों आरोपियों ने 3 लाख से 5 लाख रुपए लेकर डमी कैंडिडेट बैठकर एग्जाम पास करवाई थी। एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया- राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) द्वितीय श्रेणी प्रतियोगी परीक्षा-2022 का आयोजन किया गया था। दिसम्बर-2022 में सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान और विज्ञान विषय की परीक्षा हुई थी। सामान्य ज्ञान और शैक्षिक मनोविज्ञान विषय का पेपर लीक होने के कारण ये परीक्षा निरस्त कर जनवरी-2023 को दोबारा करवाई गई थी। परीक्षा में कुछ अभ्यर्थियों की ओर से डमी कैंडिडेट के जरिए एग्जाम पास कर वरिष्ठ अध्यापक (द्वितीय श्रेणी) पद पर धोखाधड़ी से चयनित होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। एसओजी जांच के दौरान 14 अभ्यर्थियों एवं अन्य आरोपियों के खिलाफ साल-2023 में FIR दर्ज की गई। एसओजी की ओर से तुरंत कार्रवाई कर मामले में 12 मूल अभ्यर्थी, 3 डमी कैंडिडेट और 5 सहयोगी आरोपियों को अरेस्ट किया गया था। डमी कैंडिडेट की पहचान थी मुश्किल एडीजी बंसल ने बताया- इस मामले में सबसे बड़ी चुनौती केवल फोटोग्राफ के आधार पर डमी कैंडिडेंट की पहचान करना था। आईजी शरत कविराज की ओर से राज्य में वन-टाइम रजिस्ट्रेशन डाटाबेस के जैसा एक विशेष सॉफ्टवेयर बनाया गया। इसमें अभ्यर्थियों के फोटो एवं विवरण उपलब्ध थे। उक्त डाटाबेस के आधार पर संदिग्ध फोटोग्राफ का मिलान कर कई आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई। दबिश देकर छहों को पकड़ा
सॉफ्टवेयर से जांच में 10-10 हजार रुपए के इनामी छह आरोपी भी शामिल मिले। इसके एड्रेस-मोबाइल नंबर सामने आने पर लोकेशन ट्रेस की गई। एसओजी की ओर से सोमवार सुबह करीब 10 बजे अण्डमान, कोलकाता, जालोर, कोटा और जयपुर में 6 स्थानों पर दबिश दी। एसओजी ने 10-10 हजार रुपए के ईनामी 5 डमी कैंडिडेट अरेस्ट (3 एमबीबीएस स्टूडेंट और 2 सरकारी टीचर) और 1 संदिग्ध एमबीबीएस स्टूडेंट को पकड़ा। एसओजी ने इन्हें पकड़ा अब तक 26 आरोपी अरेस्ट एसओजी की ओर से मामले में अब तक 12 मूल अभ्यर्थी, 9 डमी परीक्षार्थी, 5 बिचौलिए सहित कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *