सीएमएचओ ने 6 सोनोग्राफी सेंटरों का किया निरीक्षण:PCPNDT अधिनियम के तहत एफ-फॉर्म जांचे, नियमों की सख्ती से पालना के निर्देश

करौली जिले में पीसीपीएनडीटी अधिनियम की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के लिए सोनोग्राफी सेंटरों पर औचक निरीक्षण किए गए। जिला नोडल अधिकारी (पीसीपीएनडीटी) एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. जयंतीलाल मीणा ने हिंडौन मुख्यालय पर छह सोनोग्राफी सेंटरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भगवान महावीर हॉस्पिटल, पारस हॉस्पिटल, मंगलम सोनोग्राफी सेंटर, भारती सोनोग्राफी सेंटर, अमन हॉस्पिटल और सिंह हॉस्पिटल स्थित सोनोग्राफी सेंटरों की जांच की गई। सीएमएचओ ने सोनोग्राफी पंजिका और एफ-फॉर्म की गहन जांच की। उन्होंने सभी संचालकों को पीसीपीएनडीटी अधिनियम का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। डॉ. मीणा ने बताया कि भ्रूण लिंग परीक्षण पर रोक लगाने के लिए आमजन की भागीदारी बढ़ाने हेतु मुखबिर योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत सही सूचना देने पर तीन लाख रुपए तक की प्रोत्साहन राशि का प्रावधान है। निरीक्षण के दौरान सेंटरों पर टोल फ्री नंबर 104, 108 और व्हाट्सएप नंबर 9799997795 के प्रदर्शन का भी सत्यापन किया गया। जिला कार्यक्रम समन्वयक पीसीपीएनडीटी नगीना शर्मा ने एक्टिव ट्रैकर की जानकारी ली और एफ-फॉर्म की जांच करते हुए समय पर सूचना दर्ज करने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *