मनावर में छात्रों को नशे से दूरी की जानकारी दी:’नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एक्सपर्ट टॉक कार्यक्रम

मनावर के समीप ग्राम अवल्दामान स्थित पीएम श्री हाई स्कूल विद्यालय में मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए ‘एक्सपर्ट टॉक’ अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत नशे से दूरी बनाए रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। गुड टच बैड टच की जानकारी दी कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर डॉ. विशाल दामके ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने सूखे नशे जैसे वाइटनर, पेट्रोल और थिनर के खतरों से अवगत कराया। साथ ही, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से सुरक्षा और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में भी समझाया गया। डॉ. दामके ने ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान के तहत गुड टच और बैड टच की जानकारी दी और बच्चों से उनकी समस्याओं पर चर्चा की। स्कूल की प्राचार्य कल्पना मंडलोई ने डॉ. विशाल दामके को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पिटीआई निवेश वानखेड़े ने किया। डॉ. दामके मार्शल आर्ट्स को केवल खेल या प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रखते, बल्कि इसे समाज की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और अनुशासन से जोड़ते हैं। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और बालिकाओं के लिए निःशुल्क एवं रियायती आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया है, ताकि वे विपरीत परिस्थितियों में अपनी रक्षा करने में सक्षम बन सकें। इसके अतिरिक्त, डॉ. दामके स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संस्थाओं में जाकर जागरूकता कार्यक्रम भी संचालित करते हैं। इन कार्यक्रमों में आत्मरक्षा, अनुशासन, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा एवं सामाजिक चेतना जैसे विषयों पर जोर दिया जाता है। डॉ. दामके का मानना है कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक शक्ति नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, मानसिक मजबूती और सही निर्णय लेने की क्षमता का विकास भी है। इसी विचारधारा के साथ, वे समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *