नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। PHED के चीफ इंजीनियर समेत 9 अफसरों को एसीबी ने पकड़ा है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. PHED का चीफ इंजीनियर ताज होटल से गिरफ्तार
PHED के चीफ इंजीनियर दिनेश गोयल को उदयपुर के होटल से गिरफ्तार किया गया। JJM घोटाले मामले में यह कार्रवाई ACB ने की। टीम ने 9 अफसरों को पकड़ा। इनमें 3 रिटायर्ड हो चुके और एक सस्पेंड चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें 2. राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने 8 जजों को किया एपीओ
राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने 8 जजों को एपीओ कर दिया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा ने अधीनस्थ न्यायालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 8 जज सीट पर नहीं मिले। पूरी खबर पढ़ें 3. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 2 युवकों को कुचला, मौत
जयपुर के झोटवाड़ा क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचल दिया। दोनों की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें 4. विधानसभा घेरने निकले कांग्रेस नेताओं पर बरसाई लाठियां
जयपुर में विधानसभा घेराव करने निकले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस ने पानी की बौछार की। खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमीन पठान ने कहा- 12 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को चोट आई है। पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर लाठियां बरसाई। पूरी खबर पढ़ें 5. डॉक्टर ने सरकारी क्वार्टर में फंदा लगाकर किया सुसाइड
अजमेर में मंगलवार को डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। डॉक्टर का शव केकड़ी जिला अस्पताल के क्वार्टर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने लोगों की मदद से क्वार्टर का दरवाजा तोड़ा और शव को फंदे से उतारा। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें लॉयन ने राज्यपाल की जिप्सी का रास्ता रोका
उदयपुर के इको टूरिज्म में सज्जनगढ़ लायन सफारी शुरू हो गई। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और उनकी पत्नी का लॉयन सफारी के दौरान शेर सम्राट ने रास्ता रोक लिया। गाड़ी करीब 5 मिनट तक रुकी रही। ट्रैक पर बैठा सम्राट हिला तक नहीं। पूरी खबर पढ़ें
7 . विधानसभा में जूली बोले- आपने थैले का रंग भगवा किया विधानसभा में गोहत्या और गाय को राज्यमाता का दर्जा देने से जुड़े सवाल के जवाब को लेकर 6 घंटे तक हंगामा हुआ। जूली बोले- बजट फ्रेंच भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है चमड़े का थैला, लेकिन आपने तो थैले का रंग भगवा कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 8. जेईई मेंस में जुड़वां भाइयों की 99.99 परसेंटाइल
जॉइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेंस में 99.99 परसेंटाइल हासिल करने वाले कोटा के जुड़वां भाई चर्चा में हैं। एक ही शिफ्ट में परीक्षा देने वाले भाइयों का स्कोर भी सेम है। दोनों को 300 में से 285 नंबर मिले हैं। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. 6 महीने बाद भी आवाज सुनते ही दौड़ा आया हिरण
बीकानेर में कॉन्स्टेबल ने घायल हिरण के बच्चे को घर में रखकर इलाज करवाया। ठीक होने पर वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर में छोड़ आए। 6 महीने बाद देखने पहुंचे तो हिरण कॉन्स्टेबल के पास भागते हुए आ गया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास
10. बुधवार को अनुदान मांगों पर होगी बहस बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही में स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांगों पर बहस होगी।


