फेसबुक पर दिखाया विज्ञापन, प्रॉपर्टी डीलर महिला का बना शिकार:व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर लिया झांसे में, डेढ़ करोड़ रुपए गंवाए

जोधपुर के शास्त्री नगर थाने में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करीब डेढ करोड रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। घटना करीब चार माह पुरानी है। इसको लेकर अब रिपोर्ट दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित की फेसबुक पर इन्वेस्टमेंट के नाम पर एक विज्ञापन आया जिस पर क्लिक करने के बाद पीड़ित को तीन अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया यहां पर पीड़ित को झांसे में लेकर उससे अलग-अलग खातों में पैसे डलवा लिए गए। थाने में लीलाधर खत्री निवासी सुभाष विहार सुभाष नगर पाल रोड ने रिपोर्ट दी। बताया कि वह राजस्थान प्रॉपर्टी डीलिंग और शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं। 15 अक्टूबर को वह फेसबुक देख रहे थे। इस दौरान उसे अलग-अलग कंपनियों के नाम के विज्ञापन नजर आए जिस पर उन्होंने क्लिक किया तो उन्हें तीन अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया।
ग्रुप में जोड़ने के बाद थोड़ी देर में एक महिला ने उन्हें कॉल किया और बताया कि कंपनी में इन्वेस्ट करने पर उन्हें भारी रिटर्न मिलेगा और कमाई भी होगी। उनकी बातों में आकर पीड़ित ने 19 नवंबर को ट्रेडिंग करने के लिए ट्रेडिंग अकाउंट खोला और कंपनी की महिला प्रतिनिधि की ओर से बताए अनुसार एक ऐप भी डाउनलोड किया। बाद में उनसे अलग अलग समय में अलग अलग खातों में पेमेंट डलवाया गया। इस तरह से करीब डेढ़ करोड़ रुपए की राशि उनसे इन्वेस्ट करवा ली गई। बाद में उन्हें एप से रिमूव कर दिया गया। बाद में उन्हें पता चला कि उनके साथ ठगी की गई है। इसको लेकर उन्होंने साइबर पोर्टल के शिकायत भी की। वहीं अब शास्त्री नगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *