हरियाणा के CRPF जवान ने MP में किया सुसाइड:ड्यूटी लोकेशन पर फांसी लगाई, नारनौल में हुआ अंतिम संस्कार; पिता भी सेंट्रल फोर्स में रहे

हरियाणा के नारनौल के रहने वाले एक CRPF जवान ने सुसाइड कर लिया। वह मध्य प्रदेश के शिवपुरी में तैनात थे। ड्यूटी लोकेशन पर ही उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद परिजन शव देर रात ही शव को लेने के लिए निकल गए। आज (मंगलवार) पैतृक गांव बड़कौदा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पंकज के बड़े बेटे बिजली विभाग में तैनात है। परिजनों का कहना है कि 2 दिन पहले ही जोगेंद्र सिंह ने सभी से अच्छे से बात की थी। किसी बात को लेकर परिवार में कोई टेंशन भी नहीं थी। 2 साल पहले उनकी पोस्टिंग शिवपुरी में हुई थी। 3 पॉइंट में पढ़िए जवान के बेटे ने क्या बताया…. बेटा बिलली विभाग में तैनात
बड़कौदा के सरपंच सहेंद्र सिंह ने बताया कि जोगेंद्र सिंह के दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा पंकज बिजली विभाग में लाइनमैन लगा हुआ है, जबकि छोटा बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है। बेटी की शादी हो चुकी है। दोनों बेटे पिता के साथ गांव में ही रहते हैं। पिता सीआरपीएफ से रिटायर्ड
सरपंच सहेंद्र सिंह के अनुसार, जोगेंद्र के पिता लालचंद सीआरपीएफ से रिटायर्ड हैं। अभी गांव में ही खेती किसानी करते हैं। जोगेंद्र की पत्नी गांव में बच्चों के साथ रहती हैं। सरपंच ने बताया कि आज सुबह ही जोगेंद्र का शव गांव पहुंचा, हालांकि अभी सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। उन्होंने करीब 22 साल तक अलग-अलग लोकेशन पर नौकरी की है। करीब 2 साल पहले उनकी शिवपुरी में पोस्टिंग हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *