बठिंडा में तनाव में युवक न दी जान:पिता की मौत के बाद से डिप्रेशन में था, गोदाम में फंदे पर लटका मिला शव

पंजाब के बठिंडा शहर के स्थानीय ग्रीन सिटी रोड पर फेस 4-5 स्थित एक गोदाम में 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गिद्दरबाह तहसील के गांव बारू निवासी विक्की कुमार पुत्र विंदर राम के रूप में हुई है। घटना की सूचना सहारा मुख्यालय को मिली, जिसके बाद सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम संदीप गिल एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। वहां युवक पंखे के हुक से लटका हुआ मिला। सहारा टीम ने तुरंत थाना थर्मल पुलिस को सूचित किया। थाना थर्मल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस कार्रवाई के बाद सहारा टीम ने मृतक के शव को नीचे उतारा और सम्मानपूर्वक चादर में लपेटकर अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। सुबह लापता हुआ, परिवार वाले कर रहे थे तलाश सूत्रों के अनुसार, मृतक विक्की कुमार कल सुबह 11 बजे से लापता था और परिवार उसकी तलाश कर रहा था। आज सुबह उन्हें घटना की जानकारी मिली। मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि विक्की अपने पिता की मौत के बाद से परेशान रहता था। उनकी मां भी बीमार रहती हैं, जिसके चलते विक्की डिप्रेशन में था। विक्की अपनी बाइक से यहां आया था थाना थर्मल प्रभारी मेजर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर परिवार से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि विक्की अपनी बाइक पर यहां आया और यह कदम उठा लिया। मृतक की मां के बयान पर धारा 194 बी एन एस एस के तहत कार्रवाई की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *