रेन बसेरा में नॉनवेज पार्टी, पुलिस ने 2 को पकड़ा:अन्नपूर्णा रसोई परिसर में देर रात हुई घटना, 2 आरोपी अंधेरी का फायदा उठाकर फरार

चूरू शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पीछे स्थित रेन बसेरा और अन्नपूर्णा रसोई परिसर में देर रात नॉन-वेज पार्टी का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस को देर रात रेन बसेरा परिसर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान परिसर में ईंटों से अस्थायी चूल्हा बनाकर नॉन-वेज पकाया जा रहा था। मौके से एक कुकर में पका हुआ नॉन-वेज भी बरामद हुआ। रेन बसेरा के बाहर दो लग्जरी गाड़ियां खड़ी मिलीं और परिसर में शराब की खाली बोतलें भी पाई गईं। यह परिसर जरूरतमंदों के लिए बना है, जहां अन्नपूर्णा रसोई भी संचालित होती है। ऐसे सार्वजनिक और सामाजिक उपयोग के स्थान पर इस तरह की गतिविधि सामने आना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। पुलिस ने बताया कि शराब सेवन को लेकर भी जांच की जाएगी। यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *