जालोर में शीतला सप्तमी मेले के अवकाश की तारीख संशोधित:अब 11 नहीं, 10 मार्च की रहेगी छुट्‌टी; कलेक्टर ने दिए निर्देश

जालोर जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप के. गवांडे ने शीतला सप्तमी मेले के स्थानीय अवकाश की तिथि में परिवर्तन किया है। पहले जारी आदेश के अनुसार 11 मार्च को शीतला सप्तमी का अवकाश घोषित था। अब यह अवकाश 10 मार्च को होगा। जानकारी के अनुसार पहले जारी आदेश के अनुसार जालोर जिले में कलेण्डर वर्ष 2026 एवं शक संवत् 1947-1948 के दौरान 11 मार्च 2026 (बुधवार) को शीतला सप्तमी मेले और 14 सितम्बर 2026 (सोमवार) को गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। संशोधित आदेश के अनुसार अब शीतला सप्तमी मेले का स्थानीय अवकाश 11 मार्च (बुधवार) के स्थान पर 10 मार्च 2026 (मंगलवार) को रहेगा। इसके अलावा अन्य घोषित स्थानीय अवकाश यथावत रहेंगे। जिला प्रशासन ने सभी विभागों एवं आमजन से संशोधित अवकाश तिथि के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *