युवक का अपहरण कर हाथ-पैर तोड़े, नाखून उखाड़े:नर्मदापुरम में पुरानी रंजिश के चलते हमला; एक ही परिवार के 6 पर FIR

नर्मदापुरम जिले में 6 लोगों ने एक युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा। उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। बाएं हाथ की दो उंगलियों और अंगूठे के नाखून उखाड़ दिए। फिर तड़पता छोड़कर भाग निकले। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात जिले के बानापुरा में मंगलवार दोपहर की है। इसे पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया। गाड़ी में बैठाकर सुनसान जगह पर ले गए
पीड़ित अल्ताफ शाह ने पुलिस को बताया कि वह बानापुरा में निजी काम निपटा रहा था। इसी बीच आरोपी वहां पहुंचे। गालीगलौज करते हुए जबरन गाड़ी में बैठाया। शिवपुर थाना इलाके में चापादेवड़ी गांव के पास सुनसान जगह पर ले गए। यहां उस पर लाठियों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हालत देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए
बदमाशों के भागने के बाद अल्ताफ ने परिजन को फोन लगाया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पंचनामा करने के बाद पुलिस ने अल्ताफ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी हालत देख डॉक्टर भी हैरान रह गए। ड्यूटी डॉक्टर सृष्टि रघुवंशी ने कहा- युवक के दोनों हाथ और दोनों पैर टूट चुके हैं। उसके बाएं हाथ की दो उंगलियों और अंगूठे के नाखून तक उखाड़ दिए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एक साल पुराने विवाद में की मारपीट
अल्ताफ शाह ने पुलिस को बताया कि उसका करीब एक साल पहले किसी बात को लेकर मुनीश कुरैशी से विवाद हुआ था। अल्ताफ ने मुनीश पर तलवार से हमला कर दिया था। इसके बाद से ही मुनीश उससे रंजिश रखता था। इसी के चलते उसने अपने परिजन के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। इलाके में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात
थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने कहा- पीड़ित की शिकायत पर सप्पा कुरैशी, सिद्दीक कुरैशी, मुनीश कुरैशी, मुस्सू कुरैशी, जीशान कुरैशी और मुस्ताक कुरैशी के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। सरगर्मी से उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। ये खबर भी पढ़ें… 2 मिनट में युवक का जिला अस्पताल से अपहरण आगर-मालवा जिला अस्पताल से एक युवक का अपहरण कर लिया गया। पूरी वारदात दो मिनट से भी कम समय में हुई, जिसमें बदमाश युवक को जबरन बोलेरो वाहन में बैठाकर ले गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। यह वारदात पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। पढे़ं पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *