जगराओं में बुधवार देर रात एक चोर ने फिल्मी स्टाइल में एक दुकान से चोरी की। पुरानी दाना मंडी में स्थित ब्रोकर की दुकान को निशाना बनाया गया। घटना रात 11:51 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चोर ने पहले दुकान का शटर खोलने की कोशिश की। जब शटर नहीं खुला तो वह बिजली की तारों के सहारे दुकान की छत पर चढ़ गया। वहां से उसने एसी की तारें और अन्य सामान चुराकर फरार हो गया। दुकान के मालिक मनु कुमार को चोरी का पता अगली सुबह चला। वह दालें, घी समेत किराना सामान की दलाली का काम करता हैं। जब वह सुबह दुकान पहुंचा तो शटर के साथ छेड़छाड़ की गई थी और एसी की तारें व अन्य सामान गायब था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से हो रही चोरी की वारदातों में एक भी चोर को नहीं पकड़ा गया है।


