नशे में धुत महिला ने स्कूटी को लगाई आग, VIDEO:कारणों का खुलासा नहीं, आरोपी फरार; सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना

अजमेर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार रात को एक महिला ने स्कूटी को आग लगा दी। स्कूटी जलकर राख हो गई। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से स्कूटी जल गई। सिविल लाइन थाना पुलिस जांच में जुटी है। थाना प्रभारी शम्भूसिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब साढे़ 10 बजे ज्योतिबा फूले सर्कल के पास होंडा शोरूम के पास एक महिला ने नशे की हालात में वहां खड़ी स्कूटी को आग लगा दी। स्कूटी धूंधू कर जल उठी। आग लगाने वाली महिला बाद में वहां से चली गई। आस पास मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना की और जिसने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। फिलहाल शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ……….. पढें ये खबर भी… सीबीएसई-10वीं-12वीं के एग्जाम शुरू:चेकिंग कर 10 बजे तक दी गई एन्ट्री; राजस्थान के डेढ़ लाख से ज्यादा स्टूडेंटस शामिल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई है। रीजन में इस बार राजस्थान के 13 सौ स्कूलों से करीब 1.72 लाख विद्यार्थी हैं। इनमें 10वीं के 90 हजार व 12वीं के करीब 82 हजार विद्यार्थी शामिल हैं। रीजन में करीब 740 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *