बिजयनगर में गौरव पथ पर संचालित चिल आउट कैफे के आगे हो रखे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। साथ ही अवैध व्यवसायिक उपयोग करने को लेकर कैफे को सीज कर दिया है। नगर पालिका ने पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। बता दें कि नाबालिग लड़कियों से रेप के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पता चला कि आरोपियों ने इसी जगह लड़कियों को अपना शिकार बनाया। इसके बाद नगर पालिका ने यहां पर आगे की तरफ अतिक्रमण माना और गुरुवार को इसे जेसीबी की मदद से हटाने की कार्रवाई की। साथ ही आवासीय में व्यवसायिक उपयोग करने के कारण कैफे को सीज कर दिया। इस दौरान नगर पालिका ईओ प्रतापसिंह व नगर पालिका टीम सहित पुलिस मौजूद रही। पीड़िताओं व आरोपियों से कराई थी तस्दीक बिजयनगर में समुदाय विशेष के युवकों द्वारा स्कूल में पढ़ रही नाबालिग छात्राओं को प्रेमजाल में फांसकर ब्लैकमेल, देहशोषण व धर्म विशेष में आस्था रखने के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। डिप्टी सज्जन सिंह के साथ बुधवार को दोपहर में पुलिस टीम पीड़िताओं के साथ गौरव पथ स्थित चिल आउट कैफे पहुंची, जहां 2 मंजिला कैफे की तलाशी लेते हुए अहम सुराग जुटाने के प्रयास किए गए। शाम को एएसपी भूपेन्द्र शर्मा, डिप्टी सज्जन सिंह व थाना अधिकारी करण सिंह खंगारोत सहित भारी पुलिस लवाजमे के साथ गिरफ्तार आरोपियों को लेकर गौरव पथ स्थित चिल आउट कैफे व जामोला फैक्ट्री स्थित एक कैफे सेंटर की मौका तस्दीक करने पहुंची। पढें ये खबर भी… मोबाइल देकर 4-5 नाबालिग लड़कियों से रेप:ब्यावर में लोगों ने थाना घेरा; परिजनों का आरोप- धर्मांतरण के लिए ब्लैकमेल कर रहा गिरोह ब्यावर जिले में मोबाइल देकर 4-5 नाबालिग लड़कियों से रेप का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया- यह एक गिरोह है, जिसमें शामिल आरोपियों ने नाबालिग बच्चियों के साथ रेप किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


