जिला कलेक्ट्रेट में आमजन की समस्याओं के निराकरण के संबंध में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करते हुए जिला कलेक्टर ने मौके पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े उपखंड स्तर के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान लोगों ने चारागाह भूमि, अतिक्रमण, जल भराव, पानी, बिजली सहित कई समस्या से जिला कलेक्टर को अवगत कराया। लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद जिला कलेक्टर ने बारी बारी से मामलों की जानकारी। जिसके बाद उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े अधिकारियों को मौके पर मौजूद अधिकारियों को अति शीघ्र समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने कहा कि सभी अधिकारी न सिर्फ संख्यात्मक बल्कि गुणात्मक ढंग से परिवादों का निस्तारण कर अधिक से अधिक लोगों को राहत प्रदान करें। जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को मौके पर जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने की भी निर्देश दिए। जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ उपखंड स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहे


