कानोड़िया महिला कॉलेज में पर्यावरण जागरूकता सत्र:200 छात्राओं को सिखाए सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के गुर

जयपुर के कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय में बुधवार को एक महत्वपूर्ण जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। आई क्यू एसी, राष्ट्रीय सेवा योजना और अर्थडे ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रूमित वालिया ने छात्राओं को संबोधित किया। सत्र का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और स्थायी विकास को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में मिशन लाइफ और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों पर विशेष चर्चा की गई। स्थानीय पौधों के महत्व, जल संरक्षण और प्रबंधन पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही सतत शहरी विकास और हरित नगरों की अवधारणा पर भी प्रकाश डाला गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं को दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल बदलाव लाने की सलाह दी। उन्होंने जल संरक्षण, ऊर्जा बचत, प्लास्टिक उपयोग में कमी और वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण उपायों पर जोर दिया। आई क्यू एसी समन्वयक डॉ. सारिका कौल ने भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में कुल 200 छात्राओं ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *