जगराओं के किसान 5 मार्च को चंडीगढ़ में धरना देंगे:MSP और कर्जमाफी की मांग, 50 साल पहले हुए शहीद किसान को दी श्रद्धांजलि

जगराओं में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसान अपनी मांगों को लेकर 5 मार्च को चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाएंगे। किसानों की प्रमुख मांगों में एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्जमाफी और नई कृषि बाजार नीति का मसौदा रद्द करना शामिल है। भारतीय किसान यूनियन एकता डकोदा ब्लॉक कमेटी सिधवा बेट के ब्लॉक प्रधान जगजीत सिंह कलेर के नेतृत्व में किसानों ने जगराओं के नजदीक गांव सिधवां बेट में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान 50 साल पहले शेरपुरा फाटक के नजदीक शहीद हुए प्यारा सिंह गालिब को श्रद्धांजलि दी गई। किसान नेता चरणजीत सिंह शेखदोलत ने कहा कि आधी सदी बीतने के बाद भी किसान अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। किसान नेता परमिंदर सिंह पिक्का और कुलवंत सिंह गालिब ने बताया कि हरियाणा की सीमाओं पर एक साल से चल रहे किसान आंदोलन को नया रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर और व्यापारी की एकता के बिना सरकार से लड़ना मुश्किल है। कार्यक्रम में हरजिंदर सिंह भामल, जसविंदर सिंह भामल और जगन नाथ संगराओ समेत कई किसान नेता मौजूद थे। सभी ने शहीद प्यारा गालिब को श्रद्धांजलि देते हुए किसान आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *