गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के दूसरे चरण में पेंड्रा जनपद के 120 मतदान केंद्रों में वोटिंग हुई। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी ने मैदानी और अंदरूनी क्षेत्र के 12 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने हर मतदान कक्ष में जाकर मतदान प्रक्रिया, मतदाताओं की संख्या और मतदान प्रतिशत की जानकारी ली। इनमें बचरवार, बंधी, अड़भार, भाड़ी, सकोला, दमदम, देवरीखुर्द, अमारू, आमाडांड़, नवागांव, लटकोनी और पतगवां शामिल हैं। निर्वाचन अधिकारी ने मतदान अधिकारियों को आईडी कार्ड से मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित बेक भी मौजूद रहे। मतदाताओं में उत्साह मतदान केंद्र सकोला में पहली बार वोट करने आए नए मतदाताओं में उत्साह देखा गया। युवा मतदाता लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। नई मतदाता मीना ने वोट डालने के बाद अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए फोटो खिंचवाई। आदर्श मतदान केंद्र में सेल्फी आदर्श मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला भाड़ी में वयोवृद्ध मतदाता बेलसिया ओट्टी ने मतदान के बाद सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवाई। कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं। जिला निर्वाचन कार्यालय के ‘जागो वोटर’ कार्यक्रम का सकारात्मक प्रभाव दिखा। अधिकांश केंद्रों पर पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक रही। वोटिंग की कुछ अनोखी तस्वीरें देखिए………….. त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 : द्वितीय चरण का मतदान, जनपद पंचायत पेंड्रा 1 बजे तक मतदान का प्रतिशत कुल निर्वाचकों की संख्या – 53758
पुरुष मतदान प्रतिशत 52.9%
महिला मतदान प्रतिशत 58.68%
कुल मतदान का प्रतिशत 55.87%


