1300 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता धार्मिक यात्रा पर निकले:केंद्रीय राज्य मंत्री ने करवाई निशुल्क व्यवस्था, महाकुंभ स्नान और राम मंदिर दर्शन करेंगे

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी की ओर से अपने संसदीय क्षेत्र की सात विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं को धार्मिक यात्रा करवाई जा रही है। गुरुवार को रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन रवाना की गई। जिसमें 1300 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता और उनके परिवार के लोग शामिल हैं। कार्यकर्ताओं को महाकुंभ स्नान और राम मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। ट्रेन को केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी की ओर से हरी झंडी देकर रवाना किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महाकुंभ और अयोध्या के लिए यात्रा की जा रही है। यह मेरे लिए एक सौभाग्य की बात है। ईश्वर से यात्रा को सफल करने की प्रार्थना करता हूं। जानकारी के अनुसार इस यात्रा का संपूर्ण व्यय केंद्रीय कृषि राज्य भागीरथ चौधरी द्वारा वहन किया गया है। भागीरथ चौधरी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध कर ट्रेन की बुकिंग करवाई और पूरा किराया सुबह जमा करवाया है। यात्रियों के भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी संपूर्ण जिम्मेदारी भागीरथ चौधरी ने ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *