जसवां-प्रागपुर में भाजपा का मंडल चुनाव:वीरेंद्र ठाकुर और विनोद शर्मा बने अध्यक्ष; विधायक बोले- संगठन को मिलेगी मजबूती

कांगड़ा में बीजेपी ने जसवां मंडल और प्रागपुर मंडल के लिए मंडल अध्यक्ष और जिला डेलीगेट के चुनाव कराया। जिसमें सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिससे क्षेत्र में भाजपा संगठन को मजबूती मिली है। चुनाव में वीरेंद्र ठाकुर को जसवां मंडल का अध्यक्ष चुना गया, जबकि राजेंद्र सिपहिया को जिला डेलीगेट के रूप में चयनित किया गया। दोपहर बाद प्रागपुर मंडल का चुनाव एडवोकेट रमेश चौधरी की देखरेख में हुआ। चुनाव में विनोद शर्मा को प्रागपुर मंडल का अध्यक्ष और उपेंद्र धीमान को जिला डेलीगेट चुना गया। विधायक ने दी बधाई चुनाव के बाद विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने नव-निर्वाचित मंडल अध्यक्षों और जिला डेलीगेट्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से भाजपा का संगठन और अधिक मजबूत होगा और पार्टी की नीतियां तथा विचारधारा जन-जन तक पहुंचेगी। उन्होंने पदाधिकारियों से क्षेत्र के विकास और जनता से जुड़कर काम करने का आह्वान किया। नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह चुनाव की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ये चुनाव संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में अहम कदम है। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया में ये रहे मौजूद चुनाव प्रक्रिया के दौरान जसवां-प्रागपुर के विधायक और पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा, और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चुनाव अधिकारी विशाल नेहरिया और एडवोकेट रमेश चौधरी ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *