रीवा में 300 अज्ञात उपद्रवियों पर FIR:रीवा में यूजीसी समर्थन प्रदर्शन ; कलेक्ट्रेट के बाहर पांच घंटे सड़क जाम किया था

रीवा में सोमवार को एससी, एसटी और ओबीसी संगठनों द्वारा यूजीसी के समर्थन में चल रहे धरना-प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट और मुख्य सड़क पर बैठकर करीब पांच घंटे तक यातायात बाधित किया। इसके कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई, स्कूली बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाए, दफ्तर जाने वाले लोग फंसे रहे, और वाहन लंबी कतारों में फंसे रहने से लोगों को अफरा-तफरी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी कलेक्टर से सीधे चर्चा की मांग पर अड़ गए। अपर कलेक्टर और एसडीएम अनुराग तिवारी घंटों ज्ञापन लेने के लिए इंतजार करते रहे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक समझाइश के बावजूद सड़क छोड़ने से इनकार किया। इस दौरान सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे, केवल कलेक्टर कमिश्नर कार्यालय में किसी महत्वपूर्ण बैठक में व्यस्त थीं। आज मंगलवार को ताजा अपडेट में पुलिस ने 300 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई है। उनके नाम पुलिस वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर चिन्हित किए जा रहे हैं। सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि “स्थिति गंभीर थी, उपद्रवियों की पहचान कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। आम लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *