छतरपुर जिले में खजुराहो के एक होटल में मुस्लिम युवक, हिंदू नाबालिग लड़की के साथ पकड़ा गया है। एबीवीपी कार्यकर्ता दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे तो युवक ने अंदर किसी के भी होने से इनकार किया। तलाशी के दौरान नाबालिग लड़की आलमारी के अंदर छिपी मिली। उसने बाहर निकलते ही कहा, “भैया मुझे बचा लो”। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद का मामला बताकर युवक की पिटाई कर दी। होटल का रिसेप्शन और फर्नीचर भी तोड़ दिया। फिर युवक को सड़क पर घुमाते हुए थाने ले गए। आरोपी के मोबाइल में कई आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं। इनमें लड़कियां रोते हुए खुद को छोड़ने की बात कह रही हैं, जबकि युवक उनसे सौदेबाजी करता सुनाई दे रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखिए, तस्वीरें… लड़कियों को बहलाकर होटल ले जाता था आरोपी
एबीवीपी कार्यकर्ता शिवांक अवस्थी ने बताया कि लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि शकील नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर होटल ‘अपना कैफे’ लाता है। जब कार्यकर्ता होटल के रूम नंबर 205 में पहुंचे, तो शकील ने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा तोड़कर तलाशी लेने पर नाबालिग लड़की अलमारी के अंदर मिली। अवस्थी ने कहा- स्थानीय लोग इस घटना को किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा मान रहे हैं। उन्होंने होटल संचालक पर बिना सही दस्तावेज के कमरा देने के आरोप भी लगाए हैं। टीआई बोले- आरोपी से हो रही पूछताछ
खजुराहो थाना प्रभारी प्रशांत सेन ने कहा- आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता को बयान और काउंसलिंग के लिए छतरपुर स्थित महिला हेल्प डेस्क भेजा गया है। मोबाइल में मिले वीडियो और लड़की के बयानों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। यह खबर भी पढ़ें टीकमगढ़ में नाबालिग छात्राओं से की छेड़छाड़, भीड़ ने आरोपी को पीटा
टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को छेड़छाड़ की घटना सामने आई। कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पढ़ें पूरी खबर


