बांसवाड़ा में चाकू- सरिय से मिल कर्मचारी पर हमला:कैश और मोबाइल लूटकर भागे बदमाश, घायल का हॉस्पिटल में इलाज जारी

बांसवाड़ा में शहर के पास सदर थाना क्षेत्र के छत्रसालपुरा रोड पर बीटीएम (BTM) मिल में काम करने के बाद घर लौट रहे एक कर्मचारी पर 5-6 बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। लुटेरे कर्मचारी से 16 हजार रुपए कैश और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। ​परिजनों ने बताया कि गोविंद पुत्र गुलाबजी गायरी, निवासी नयागांव, बीटीएम मिल में काम करता है। मंगलवार की रात सवा 8 बजे के करीब वह अपनी शिफ्ट खत्म कर घर की ओर जा रहा था। जब वह छत्रसालपुरा और भापोर के बीच वागड़ श्री कॉलेज के पास पहुंचा, तभी रास्ते में 5-6 बदमाशों ने उसे रोक लिया। ​चाकू और सरिए से किया वार जानकारी के अनुसार- लुटेरों ने गोविंद पर चाकू और सरिए से जानलेवा हमला किया। बदमाशों ने गोविंद के हाथ पर चाकू से वार किया और उसकी गर्दन के पीछे सरिए से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला करने के बाद लुटेरे उसकी जेब में रखे 16 हजार रुपए और मोबाइल फोन छीनकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। ​​घायल गोविंद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *