सीकर | पश्चिमी विक्षोभ का दबाव बने रहने से मंगलवार को देर शाम तक बादल छाए रहने से धूप बेअसर रही। वहीं रात के तापमान में 4.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। देर शाम जिले के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम 12.7 डिग्री दर्ज हुआ। सीकर | एसके मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अशोक चौधरी ने डॉ. मितेश सागर को अस्पताल अधीक्षक का कार्यभार सौंपा है। वे फिलहाल अतिरिक्त अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। आरजीएचएस में गड़बड़ियों के चलते राजमेस ने अधीक्षक डॉ. केके अग्रवाल को निलंबित कर दिया था।


