अलवर में ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत:ट्रैक क्रॉस करते वक्त मालगाड़ी से टकराया, इलाज के दौरान दम तोड़ा

अलवर के राजगढ़ रेलवे स्टेशन से कुछ दूर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मालगाड़ी की चपेट में आया GRP अलवर के हेड कॉन्स्टेबल शंकरलाल ने बताया कि बुधवार शाम करीब 7 बजे राजगढ़ रेलवे लाइन के पास लाइन क्रॉस करते समय एकराम पुत्र नारायण मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जो गंभीर घायल हो गया था। उसे राजगढ़ से अलवर रेफर कर दिया था। लेकिन अलवर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक एकराम राजगढ़ के रेवारपूरा गांव का निवासी है। जिसके 4 बच्चे हैं। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *