2 सूने मकान बने चोरों का निशाना:सोने-चांदी के गहने और कैश उड़ाया, पुलिस और एफएसएल टीम जुटी जांच में

अज्ञात चोरों ने बीती देर रात एक दो सूने मकानों को अपना निशाना बना लिया। चोरी की वारदात में चोरों ने दोनों मकानों से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण और कैश पर हाथ साफ किया है। घटना के समय दोनों परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। सूचना मिलने के बाद प्रताप नगर थाना पुलिस मोके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया है फिलहाल पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। प्रताप नगर थाना प्रभारी सुरजीत ने बताया कि सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के संस्कृति विहार कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने दो मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की वारदात चोरों ने देर रात को अंजाम दिया है वारदात के समय दोनों ही मकान के परिवार शादी समारोह में गए हुए थे। पीड़ित मदन लाल तेली ने बताया कि हमारा परिवार शादी समारोह में शिरकत करने के लिए गया हुआ था जब हम सुबह वापस आए तो घर के ताले टूटे हुए थे और घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था चोरों ने मेरे घर से 6 तोला सोना और 50 हजार रुपए कैश चुरा लिए। सूचना मिलने के बाद प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मोके पर बुलाया गया। चोरी की वारदात में अज्ञात चोरों ने मदनलाल तेली के मकान से 6 तोला सोना और 50 हजार कैश जबकि गोविंद वैष्णव के मकान से 20 तोला सोना ,500 ग्राम चांदी चुरा ली।पुलिस द्वारा दोनों पीड़ित पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *