झारखंड के गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी में एक अनूठा प्रेम विवाह सामने आया है। यहां ग्रामीणों ने गुरुवार को 18 वर्षीय प्रियंका की दो बच्चों के पिता मुकेश से शादी करवा दी। मुकेश की पहली पत्नी पहले ही युवक के एक चचेरे भाई के साथ भागकर शादी कर चुकी थी। बिहार की रहने वाली प्रियंका और ठाकुरगांठी निवासी मुकेश कहीं भाग रहे थे। गुरुवार को गांव वालों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने वास्ता पहाड़ स्थित शिव मंदिर के सामने दोनों की शादी करवा दी। प्रियंका को मुकेश के दो बच्चों के पिता होने से कोई आपत्ति नहीं थी। दोनों ने एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी चुना।


