दमोह पुलिस ने साइकिल चोर पकड़ा:70 हजार की 7 साइकिलें बरामद, आरोपी को खजरी मोहल्ला से हिरासत में लिया

दमोह कोतवाली पुलिस ने एक शातिर साइकिल चोर को दबोचने में कामयाबी पाई है। पुलिस ने आरोपी के पास से अलग-अलग कंपनियों की 7 साइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 70 हजार रुपए आंकी गई है। मंगलवार शाम को पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। शहर में लगातार हो रही साइकिल चोरी की वारदातों को देखते मुखबिर की खबर पर खजरी मोहल्ला से आशीष पटेल नाम के युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की एक साइकिल मिली। घर में छिपा रखी थीं 6 और साइकिलें जब पुलिस ने आरोपी आशीष से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर संतोषी माता मंदिर के पास स्थित उसके घर से 6 और साइकिलें बरामद हुईं। आरोपी ने बताया कि वह अक्सर उन सार्वजनिक जगहों को निशाना बनाता था जहां बच्चे अपनी महंगी साइकिलें लेकर आते थे। कोर्ट में किया पेश पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस गिरोह में कुछ और लोग भी शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *