जैक मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक मामला:एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका जैक अध्यक्ष का पुतला, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप

झारखंड अकादमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित मैट्रिक हिंदी और साइंस के प्रश्नपत्र लीक होने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने कड़ा रुख अपनाया है। कार्यकर्ता पहले झंडा मैदान में एकत्रित हुए। इसके बाद विरोध प्रदर्शन करते हुए टावर चौक पहुंचे। यहां उन्होंने जैक अध्यक्ष का पुतला दहन किया। साथ ही राज्य सरकार और जैक के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। अभाविप नेता उज्जवल तिवारी ने कहा कि राज्य में पहले प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे थे। अब जैक मैट्रिक जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का प्रश्नपत्र भी लीक हो गया है। उन्होंने राज्य सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। अभाविप ने जैक अध्यक्ष को तत्काल हटाने की मांग की है। साथ ही पेपर लीक मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *