राउरकेला | प्लांट साइट थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 502 किलोग्राम 400 ग्राम गांजा जब्त करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 16 फरवरी की रात सब-इंस्पेक्टर सिद्धार्थ प्रधान अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान विश्वसनीय सूचना मिली कि बंडामुंडा मार्ग स्थित शिवशंकर नगर के फटा पाइप के पास अवैध रूप से गांजा की खेप ले जाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर तत्काल छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पांच अलग-अलग वाहनों से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। मौके से गुणानिधि घुसी (36), सुखनाथ उरांव (37), राहुल कुमार साहू (25), निखिल राय (23), कौशिक कुमार पाढ़ी उर्फ राजा (31) और नीरज सोनकर (24) को गिरफ्तार किया गया।


