डमरू में महाशिवरात्रि पर निकाली गई झांकी, गूंजा हर-हर महादेव

भास्कर न्यूज | बलौदाबाजार
ग्राम पंचायत डमरू में महाशिवरात्रि का पर्व इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांव में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। साहू समाज द्वारा सामाजिक मंदिर, रामसागर तालाब के पास आयोजन किया गया। सुबह से भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं और श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। दोपहर में मेला लगा, जबकि रात्रि में दुर्ग जिले से आई झांकियों ने आकर्षण बढ़ाया। चार स्थानीय मानस परिवारों ने रामचरितमानस कथा का वाचन किया। अतिथियों ने मां कर्मा और शिव-पार्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। मुख्य अतिथि धनंजय साहू ने पूजा के लिए 5100 रुपये प्रदान किए। रात 10 बजे शुरू हुआ झांकी कार्यक्रम तड़के 3 बजे तक चला, जिसे देखने हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में समाज प्रमुखों और कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। अंत में रामलाल साहू ने सभी का आभार व्य​क्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *