विकास को समर्पित रहा पहला वर्ष : डॉ. दौलतराम

हतबंध| जनपद सदस्य एवं जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल ने अपने एक वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने कार्यकाल में किए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह एक वर्ष उनके लिए सेवा, समर्पण और जनविश्वास की परीक्षा का काल रहा, जिसमें जनता के सहयोग, आशीर्वाद और अटूट विश्वास से विकास के अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिली। डॉ. पाल ने बताया कि जनपद क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निरंतर प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की उन्नति, पारदर्शी कार्यप्रणाली और सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *