पदेड़ा में लगा विशेष शिविर 268 मरीजों का हुआ उपचार

भास्कर न्यूज | बीजापुर एसबीआई फाउंडेशन व शिखर युवा मंच के संयुक्त तत्वाधान में संजीवनी मोबाइल मेडिकल यूनिट परियोजना के तहत बीजापुर ब्लॉक के 20 चयनित गांवों में 268 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें 19 मलेरिया के मामले भी मिले हैं। इस दौरान भोगमगुड़ा, पालनार, चेरपाल, चेरकनटी, भोषागुड़ा, गोरना, मनकेली, मूनगा, पोंजेर, पामलवाया सहित अन्य गांवों में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. एसके सिंह, डॉ. चंद्रशेखर जायसवाल, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने सेवाएं दीं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की आरएचओ कमला पोंदी, अनीता पुजारी, बीसी सुनीता गायता, एमटी सरिता ने भी सहयोग दिया। शिविर में 146 विभिन्न प्रकार की जांच की गई, जिसमें मलेरिया के 55, आरबीएस 18, हीमोग्लोबिन 46, यूरिन टेस्ट 8, विडाल 11, ब्लड ग्रुप 8 की जांच हुई। इनमें मलेरिया के 19 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इधर शिविर के दौरान शिशु व स्त्रीरोग समस्याओं की पहचान, उपचार, पोषण, एनीमिया नियंत्रण, स्वच्छता व स्वस्थ जीवनशैली के बारे में बताया। निरीक्षण पर पहुंचे एसडीएम जागेश्वर कौशल ने शिविर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संदीप राव, मुकेश मानिकपुरी, अजित सिंह ठाकुर, मनोरमा उसेंडी, सोनल नायक, सियाराम कुडियम सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *