82 प्रकरणों में कुल 23400 रुपए जुर्माना वसूल किए

बेमेतरा| सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत तेज गति, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट, मॉडिफाइड साइलेंसर, शराब पीकर वाहन चलाने और मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने जैसे उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई। थाना बेमेतरा, नांदघाट, दाढ़ी, खम्हरिया, साजा, चंदनू तथा विभिन्न चौकियों और यातायात शाखा द्वारा कुल 82 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इन 82 प्रकरणों में कुल 23,400 रुपए समन शुल्क वसूला गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *