करण कश्यप बने प्रदेश भाजपा आईटी सेल सदस्य

राजनांदगांव| भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आईटी सेल में करण कश्यप को सदस्य नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रति उनकी निरंतर सक्रियता, निष्ठा और समर्पित कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। करण कश्यप पूर्व में रायपुर संभाग प्रभारी एवं बलौदा बाजार विधानसभा प्रभारी का दायित्व सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनके अनुभव, जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत समन्वय को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए इस दायित्व को वे पूर्ण निष्ठा के साथ निभाते हुए काम करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *