टिटिलागढ़| महावीर पंचायती धर्मशाला में राजेश अग्रवाल के अध्यक्षता में मारवाड़ी सम्मेलन की कार्यकारिणी की बैठक हुई। शहर का होली उत्सव का आयोजन मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान मे आयोजित होता है। बैठक में सचिव गोपाल टीबड़ेवाल ने समाज को होलिका दहन के लिए एक स्थायी स्थान विधायक नवीन के प्रयास से मिलने के लिए समिति की ओर से आभार व्यक्त किया गया। शहर के पंडितों से सलाह कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 28 फरवरी एकादशी को ढाल स्थापना 11.32 मिनट से पहले होगा। डांडा रोपण 1 मार्च रविवार को शाम के 4 बजे शीतला माता मंदिर के पीछे होगा। 2 मार्च को रात 1.30 बजे होलिका दहन होगा। 4 को होली रंग उत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष विनोद मरोड़िया, मारवाड़ी सम्मेलन के जोनल सचिव प्रकाश गोयल, महावीर पंचायती धर्मशाला के कोषाध्यक्ष रमेश कनोडिया, समिति के सचिव मंशाराम अग्रवाल, दीपक जैन, गणेश बाबू, देवी शर्मा, मनोज अग्रवाल, सूरज मल सोनी, गौतम टीबड़ेवाल उपस्थित थे।


